भ्रमरपुर, भागलपुर निवासी, डॉ सत्यम भास्कर ने अपने जिले, राज्य व भारतवर्ष का नाम रोशन किया है। हाल ही दिल्ली में इन्हें "कर्मवीर चक्र" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युनाइटेड नेशन्स व आइकान्गो के सहयोग से दिया जाता है।
![]() |
आरजे गौरव, हिमांशु बक्शी, भरत नायक औए डॉक्टर सत्यम भास्कर (तस्वीर में बाएं से दाएं) |
नोएडा में चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कर्मवीर ग्लोबल समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें विश्व भर की अलग अलग हस्तियों ने शिरकत की। डॉ सत्यम भास्कर ने अपनी कविताओं से और हेल्थ टाक से सबको अपना दीवाना बना दिया।
इनका संबंध जमुई से भी रहा है।
इन्होंने अपनी उच्च विद्यालय, जमुई, व के.के.एम कालेज, जमुई से पढ़ाई की है।
डॉ सत्यम भास्कर वरिष्ठ भौतिक चिकित्सक,
विभागाध्यक्ष राहुल मेमोरियल हास्पिटल, ग्रेटर नोएडा,
वरिष्ठ व्याख्याता पोषण व प्राकृतिक विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली,
कार्यकारिणी सदस्य, फिजियोथेरेपिस्ट कल्ब आफ इंडिया के पद पर हैं।
साथ ही "संवाद " ट्रस्ट के चिकित्सक अधिकारी के पद पर भी हैं। जिसके संस्थापक बिक्रम सिंह हैं।
चिकित्सा क्षेत्र में अपनी कविताओं से सबका दिल जितने वाले " चिकित्सा क्षेत्र के कुमार विश्वास" से विख्यात हैं।
आपको बता दे कि विभिन्न संस्थानों द्वारा इनके कार्य के लिए बहुत बार सम्मानित किया जा चुका है।
No comments:
Post a Comment