बिहार सुशासन का वादा के बाद भी कुशासन की झलक रोज मिल ही जाती है, पुलिस के लाख चाहने के बाद भी क्राइम कंट्रोल नहीं हो पा रहा है।
जमुई में अब दो युवकों को अपराधियों ने बम मार दिया है। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना से लोग दहशत में हैं। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
ज्ञात है कि झाझा थाना के छापा गांव के समीप धपरी मोड़ पर बम से युवकों पर हमला किया गया। दोनों युवक स्कार्पियो पर सवार होकर झाझा की ओर से आ रहे थे। वहीं अपराधी घटना को अंजाम देकर भाग गए। दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। दोनों की पहचान जमुई के ही लक्ष्मीपुर थाना के बेलाटांड़ गांव के राजेश यादव व मगही गांव के मनोज यादव के रूप में की गई है।
मृतक मनोज यादव का शाला संजय यादव उर्फ तपेश्वर यादव ने बताया कि ये लोग दुर्घटना में घायल चंद्रदेव को झाझा से देख कर वापस मगही बापस अपने निजी स्कार्पियो BR46 P1110 से जा रहे थे।तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने गाड़ी पर बम से प्रहार किया, साथ ही गोली मारदिया। जिससे मोके पर ही दोनों की मौत हो गई।
मृतक के शाला संजय यादव ने बताया कि इससे पहले भी मुझपर भी दो बर्ष पूर्व हमला किया गया था।घटना का मुख्य कारण पंचायत चुनाव बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी झाझा थाना को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच के शव को कब्जे में लिया।
युवा पत्रकार-रवि गुप्ता की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment